*टीकमगढ़ में धसान नदी के टापू पर 24 घंटे से फंसे दो लोगों का किया गया सफलतापूर्वक रेस्क्यू*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनडीआरएफ के जवानों को दी बधाई
राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका के लिए एनडीआरएफ के जवान होंगे सम्मानित

भोपाल : (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य तथा अन्य व्यवस्थाओं पर सतत नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज उज्जैन के दताना हवाई पट्टी से टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा से वीडियो कॉलिंग पर चर्चा कर बाढ़ आपदा में फंसे 2 प्रभावितों के रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली। कलेक्टर टीकमगढ़ श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अवगत कराया कि टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ ब्लॉक के चंदेरीखास ग्राम पंचायत के महोबिया घाट गांव में धसान नदी के टापू पर 24 घंटे से श्री राममिलन यादव और श्री रामचरण रैकवार फंसे हुए थे। दोनों को बचाने के लिए पहले हेलीकॉप्टर से लिफ्ट करने के प्रयास किए गए। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा दोनों ग्रामीणों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुरक्षित निकाले गए श्री राममिलन यादव और श्री रामचरण रैकवार से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम जानी। दोनों ने अपनी जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ के जवानों को बधाई दी और एसपी टीकमगढ़ को बाढ़ राहत बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका के लिए इन जवानों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा कर उन्हें अतिवर्षा की स्थिति में निरंतर सजग और सर्तक रहने की समझाइश भी दी।

  • Related Posts

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट नई दिल्ली,,सियासत दर्पण न्यूज़,20मार्च 2026 शुक्रवार नई दिल्ली आल इंडिया उलमा व मशायख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्ल्ड सूफी फोरम के चेयरमैन हजरत सैय्यद…

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर जी ईद के दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से उनके निवास में की मुलाक़ात,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    • By SIYASAT
    • March 22, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर जी ईद के दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से उनके निवास में की मुलाक़ात,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *रायपुर,,हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईद की बधाई*

    • By SIYASAT
    • March 22, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईद की बधाई*

    *रायपुर,, मौदहापारा के युवाओं ने किया ईद मिलन का आयोजन, सियासत दर्पण न्यूज़ की ख़बर*

    • By SIYASAT
    • March 21, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,, मौदहापारा के युवाओं ने किया ईद मिलन का आयोजन, सियासत दर्पण न्यूज़ की ख़बर*

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 9 views
    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 6 views
    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 4 views
    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    You cannot copy content of this page