*दुर्ग,सभी तहसीलों में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर,सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

प्राप्त आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण

शिविर में 7520 आवेदन प्राप्त हुए, 6628 आवेदन निराकृत

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,जिले के सभी तहसीलों में 10 फरवरी 2024 को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहकर लोगों की राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण किये। इस दौरान नये ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया गया। अनुविभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों ने राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदकों से उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर निराकरण भी किये। आज जिले में दुर्ग, पाटन, धमधा, अहिवारा, भिलाई-3 एवं बोरी में जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, फौती, ऋण पुस्तिका, आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लिये गये। शिविर में नये ऋण पुस्तिका वितरण भी किया गया।


राजस्व तहसील जनसमस्या निवारण शिविर में 7520 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 6628 आवेदन निराकृत एवं 892 शेष आवेदन है। दुर्ग तहसील अंतर्गत शिविर में प्राप्त आवेदन 2204, निराकृत 2142 एवं 62 आवेदन शेष है। धमधा तहसील अंतर्गत 706 आवेदन प्राप्त, निराकृत 444 एवं 262 आवेदन शेष है। पाटन तहसील अंतर्गत 2505 आवेदन प्राप्त, निराकृत 2230 एवं 275 आवेदन शेष है। भिलाई-3 तहसील अंतर्गत 541 आवेदन प्राप्त, निराकृत 430 एवं 111 आवेदन शेष है। इसी प्रकार बोरी तहसील अंतर्गत 177 आवेदन प्राप्त, निराकृत 80 एवं 97 आवेदन शेष तथा अहिवारा तहसील अंतर्गत 1387 आवेदन प्राप्त, निराकृत 1302 एवं 85 आवेदन शेष है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    You cannot copy content of this page