*दुर्ग,यमराज द्वारा कहा गया मैं तो काल्पनिक यमराज हॅू यदि बिना हेलमेट सडक पर गिरोगे तो सच में यमराज आ जाएंगे आपको लेने।सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*_

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सडक सुरक्षा माह के दौरान यमराज द्वारा यम लोक जाने का रास्ता दिखाते हुए यातायात नियमो का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया

चौक चौराहो में कुल-1800 वाहन चालको को यातायात नियमों की जानकारी, पाम्पलेट एवं समझाईस दी गई

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,,सडक सुरक्षा माह के 27 वे दिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक को नेरूर नगर एवं गुरूद्वारा चौक में यमराज की वेश भूषा में ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियम जैसे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं तीन सवारी वाहन चालन करते पाये गये उनको यम लोक जाने का रास्ता बताया गया तथा सुरक्षित वाहन चालन हेतु समझाईस दी गई तथा उनके द्वारा बताया गया कि मै तो काल्पनिक यमराज हूॅ यदि आप बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते है तो सच में यमराज आपको लेने आ जाएंगें।

इसी प्रकार चौक चौराहो पर यातायात पुलिस द्वारा कुल-1800 वाहन चालको को यातायात नियमों एवं वाहन चालन के संबंध में जानकारी प्रदान कर पाम्पलेट वितरण किया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page