*CM साय ने दुर्ग-बिलासपुर रेंज पुलिस को लगाई फटकार*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ में दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस 15 सितंबर से दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए दौड़ेगी। इस ट्रेन के जरिये रायपुर से विशाखापत्तनम की 300 किलोमीटर दूरी, केवल पांच घंटे में पूरी होगी। रेलवे मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिसंबर 2022 से बिलासपुर से नागपुर के बीच शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चल रही है। डीआरएम संजीव कुमार ने पिछले दिनों दुर्ग से विशाखापत्तनम वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की दृष्टि से दुर्ग स्टेशन में बुनियादी तकनीकी व्यवस्था का मुआयना कर दिशा-निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का ट्रायल किया गया। वंदेभारत तड़के 5:45 पर दुर्ग रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना हुई। वंदेभारत ट्रेन चेयर कार होगी, स्लीपर नहीं। इसमें लोको पायलट, टीटीई, कोच अटेंडर ड्यूटी के लिए रिजर्व किए जा रहे हैं।
दुर्ग से चलेगी नई ट्रेन

नई वंदेभारत ट्रेन रायपुर की जगह दुर्ग से चलेगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि यहां पर कोचिंग यार्ड है। ट्रेन की बोगियां और इंजन के 10 सितंबर तक दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, रेलवे की तरफ से अधिकृत तौर पर यह नहीं बताया गया कि यह ट्रेन कितने बजे रवाना होगी और कितने बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।
इन स्टेशनों में होगा स्‍टाॅपेज

वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम और विजयानगरम होते हुए विशाखापत्तनम पहुंचेगी। हालांकि स्‍टॉपेज किन-किन स्टेशनों पर और किराया क्या होगा, इसकी अधिकृत जानकारी फिलहाल रेलवे की ओर से जारी नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री ने गौ-तस्करी, नशाखोरी, अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा और गांजा की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने की बात की। उन्होंने जिला बदर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों को भी तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रायपुर में भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नशीली दवाइयों के अवैध व्यापार को समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजधानी में रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने और स्कूल-कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता जताई।
बिलासपुर रेंज पुलिस को सीएम साय ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर रेंज पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हाल के वर्षों में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इस कमी को लेकर संतोष नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुशासन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए पूरी टीम को समन्वय के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने जिला बदर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को स्थगित करने की बजाय वास्तविक रूप में लागू करने पर जोर दिया। धार्मिक मामलों में लापरवाही न करने और हत्या जैसे गंभीर मामलों में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात की। गौ-तस्करी और नशाखोरी पर सख्ती से नियंत्रण पाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
दुर्ग रेंज पुलिस को अधिक मेहनत करने की सलाह दी

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग रेंज पुलिस को अधिक मेहनत करने की सलाह दी है, खासकर हत्या और डकैती के मामलों की धीमी जांच पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आरोपी फरार हैं, और इस पर शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है। किसानों की सम्मान निधि में धोखाधड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की रोकथाम के निर्देश भी दिए। पुलिस को नए कानूनों के प्रति जागरूक रहकर और प्रशिक्षण लेकर खुद को अपडेट रखने की सलाह दी गई है।
राजनांदगांव रेंज पुलिस के अच्छे कार्यों की सराहना की

मुख्यमंत्री साय ने राजनांदगांव रेंज में हुए अच्छे कार्यों की सराहना की, लेकिन इसे पर्याप्त नहीं मानते हुए और अधिक प्रयास करने की बात की। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस द्वारा संरक्षण की घटनाओं को समाप्त करने की बात की। उन्होंने जांच में लापरवाही की शिकायतों को भी संज्ञान में लिया और कहा कि पुलिस को कड़ी मेहनत कर जांच की गुणवत्ता को सुधारना होगा।

नशीली दवाइयों की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें रायपुर पुलिस

मुख्यमंत्री ने रायपुर की पुलिसिंग की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया, क्योंकि राजधानी की छवि बनाए रखना बेहद जरूरी है। भूमाफियों द्वारा शासकीय और आम नागरिकों की जमीन पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस और राजस्व विभाग को मिलकर इस समस्या का समाधान करने की बात की।

उन्होंने राजधानी में रात की गश्त को प्रभावी बनाने और नशीली दवाइयों की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर भी बल दिया। इसके अलावा, स्कूलों और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए और पुलिस पेट्रोलिंग को नियमित बनाए रखने की बात की।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *शराब फैक्ट्रियों पर हाई कोर्ट सख्त, जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त*

    *शराब फैक्ट्रियों पर हाई कोर्ट सख्त, जांच के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त*

    *पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान*

    *पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान*

    *पुलिस विभाग को झटका: आरक्षकों के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त*

    *पुलिस विभाग को झटका: आरक्षकों के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त*

    *अपराध की राह से लौटेंगे बच्चे, बिलासपुर में शुरू होगा स्पेशल काउंसलिंग सेंटर*

    *अपराध की राह से लौटेंगे बच्चे, बिलासपुर में शुरू होगा स्पेशल काउंसलिंग सेंटर*

    *रेलवे भर्ती में मेडिकल क्लियरेंस के लिए रिश्वत मांगने का मामला*

    *रेलवे भर्ती में मेडिकल क्लियरेंस के लिए रिश्वत मांगने का मामला*

    *सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र*

    *सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र*

    You cannot copy content of this page