*गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, विराट कोहली टेस्ट सीरीज में रच सकते हैं इतिहास*

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 19 सितंबर और दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 सितंबर से खेला जाएगा। दोनों टीमों के स्क्वॉड का एलान हो चुका है।

विराट कोहली टीम इंडिया में वापसी करते नजर आएंगे। सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, नजमुल हसन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश टीम टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मैन इन ब्लू का पलड़ा भारी रहा है। 13 टेस्ट मैचों में 11 मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है।

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर है। उन्होंने 2000 से 2010 से बीच बांग्लादेश के खिलाफ 7 टेस्ट मैच की 9 पारियों में 820 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक लगाए हैं। उनका हाईस्कोर 248* रन है।

भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है। साल 2000 से 2010 के बीच 7 मैचों की 10 पारियों में 3 शतक जड़े हैं। उन्होंने 59.44 की स्ट्राइक रेट से 560 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में मुरली विजय तीसरे पायदान पर है। उन्होंने 2010 से 2017 के बीच 3 तीनों की चार पारियों में 2 शतक ठोके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में 59.59 की स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं।

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में 2 शतक जड़े हैं। 2004 से 2010 के बीच 4 मैचों की 6 पारियों में उन्होंने 75.89 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए। उनका बांग्लादेश के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 139 रन है।

विराट कोहली के पास बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने का मौका है। एक शतक जड़ते ही गौतम गंभीर और मुरली विजय से आगे निकल जाएंगे। कोहली ने 2015 से 2022 तक बांग्लादेश के खिलाफ 6 मैचों की 9 पारियों में 437 रन और 2 शतक जड़े हैं।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ महिला टीम का गौरव: केरल को हराकर खिताब पर कब्जा*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) कोलकाता में सीसीएफसी क्लब एवं सायकल पोलो एसोसिएशन ऑफ बंगाल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सीसीएफसी ऑल इंडिया इनविटेशन कप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन…

    *राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का घर बनेगा नारायणपुर, अंडर-20 स्पर्धा की तैयारी*

    जगदलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) फुटबॉल की नर्सरी के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ में नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम (आरकेएम) को लगातार तीसरे साल स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 4 views
    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 6 views
    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    You cannot copy content of this page