Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रदेश स्तरीय 53 वाँ महाधिवेशन संपन्न,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पांच एकड़ शासकीय भूमि देने की घोषणा की दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रदेश स्तरीय 53 वाँ महाधिवेशन संपन्न,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पांच एकड़ शासकीय भूमि देने की घोषणा की दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से कवर्धा जिला ब्यूरो चीफ दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कवर्धा मे आज चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रदेश स्तरीय 53वाँ महाधिवेशन हुआ, इस अधिवेशन मे मुख्यतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए.वही साथ मे विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह,डिप्टी सीएम विजय शर्मा,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस,सांसद संतोष पांडे,व कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चंद्राकर उपस्थित रहे.कुर्मी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मंच पर उपस्थित सभी

अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया. इस बीच अधिवेशन में समाज के लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित थे.आशिवेशन मे उपस्थित चंद्रनाहु कुर्मी समाज को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कुर्मी समाज का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है, समाज मे छत्रपति शिवाजी महराज व सरदार वल्लभ भाई पटेल हुए है.कुर्मी समाज शिक्षित, समृद्ध व उन्नत कृषक समाज है, आज यह समाज लगातार उन्नति कर रहा है.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज की मांग पर महाविद्यालय बनाने के लिए चंद्रनांहूँ कुर्मी समाज को कवर्धा मे पांच एकड़ शासकीय भूमि देने की घोषणा भी किये.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page