Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,छात्राओ के चेहरों पर खिली मुस्कान,कही विष्णु देव साय सरकार को धन्यवाद,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,छात्राओ के चेहरों पर खिली मुस्कान,कही विष्णु देव साय सरकार को धन्यवाद,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से कवर्धा जिला ब्यूरो चीफ दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,सरस्वती सायकल योजना के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय सिग्नल चौक कवर्धा में कक्षा 9 वीं की छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में पधारे मुख्यातिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद संतोष पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए

कहा कि मोदी सरकार ही है जिन्होंने पुराने संसद भवन से नई संसद भवन के शुभारम्भ के अवसर पर विधानसभा एवम लोकसभा में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण का संविधान पारित कराया , आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है, चाहे वह देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू हो या देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी हो , अंतरिक्ष में – सुनीता विलियम , विज्ञान , खेलकूद -हरमनप्रीत कौर मनु भाकर मीराबाई चाणूर, शासकीय सेवा में किरण बेदी हो या रेल लोको पायलट यहाँ तक कि भारतीय सेना में भी हमारे देश की बिटिया पुरुषों से एक कदम आगे बढ़ कर देश सेवा कर रही है । विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से मान. सांसद जी ने सभा मे उपस्थित सभी बेटियों का उत्साह वर्धन किया ।बहुत ही शानदार पारिवारिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में , मानव जीवन मे अर्जित या कमाई गई सभी सम्पत्तियों का बंटवारा हो सकता है , परन्तु ग्रहण किये गए शिक्षा या ज्ञानार्जन का बंटवारा नही हो सकता न. पा. परिषद के अध्यक्ष मनहरण कौशिक ने अपने उद्बोधन में उक्त बातें कही।जिला उपाध्यक्ष भाजपा जसविंदर बग्गा ने भी निःशुल्क सायकल वितरण योजना की सराहना करते हुए कहा कि आज केंद्र में मोदी सरकार एवम राज्य में साय सरकार महिलाओ के लिए अनेक लाभकारी योजनाओ के माध्यम से बहन बेटियों को सामाजिक, आर्थिक एवम राजनैतिक सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है । भाजपा शहर महामंत्री चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी ने भी सम्बोधित करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन करने हेतु पूर्व एवम वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किये , जिनके कारण आज बेटियां बीच मे अपनी पढ़ाई नही छोड़ रही है , जिसके कारण आज बीच मे या अधूरी पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं की संख्या में बहुत ही कमी आई है । इस अवसर पर पार्षद पवन जायसवाल, रिंकेश वैष्णव, रूपेश जैन, राजेन्द्र सलूजा, सुनील दोषी, पन्ना अग्रवाल, पीयूष टाटिया , हर्ष खुराना, यशवंत भट्ट , सुनील अग्रवाल के साथ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जशवंत सिंग छाबड़ा विद्यालय परिवार भी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे संस्था के प्राचार्य आर. पी. सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page