Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *सदस्यता अभियान के तहतबगदहाभांटा पहुँचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*सदस्यता अभियान के तहतबगदहाभांटा पहुँचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से कवर्धा जिला ब्यूरो चीफ दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कहा की भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है

कवर्धा-सियासत दर्पण न्यूज़, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया मंडल केंद्र के गदहाभांटा गांव में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया। ग्रामीणों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली।

स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया मंडल के ग्राम गदहाभाटा सदस्यता अभियान में शामिल हुए साथ ही आधा दर्जन से अधिक ग्रामो में जाकर उन्होंने ग्रामीणो को भाजपा का सदस्य बनाया । दो दिवसीय प्रवास पर पहुँचे विजय शर्मा ने बरदुली,बारदी, गोरखपुर, जिन्दा, दुबहा,मिरमिट्टी, में पिपरिया मंडल अध्यक्ष सुनील साहू व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान चलाया। ग्रामीणों ने सदस्यता अभियान में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर वीरेंद्र साहू,रामसिंह ठाकुर,खेमराज साहू,मनीराम साहू,खिलेश्वर साहू,मेहतरु कश्यप, जगराम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण व ग्रामीण उपस्थित रहे । इस अवसर पर गांव के अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सदस्यता को लेकर लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प विकसित भारत के निर्माण से जुड़कर गौरवान्वित हो रहे हैं। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सदस्यता महाभियान पार्टी द्वारा चलाया जाने वाला संवाद तथा संपर्क का सबसे बड़ा अभियान है । अभियान के दौरान ही युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ा जाता है जिससे नये कार्यकर्ता बनते है । संवाद तथा संपर्क की इस प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों के साथ,सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यो की भी चर्चा करनी चाहिए । उन्होंने मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page