Home / राजधानी / *ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर ने लगभग 150 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन बालाजी हॉस्पिटल में नि:शुल्क करवाया*

*ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर ने लगभग 150 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन बालाजी हॉस्पिटल में नि:शुल्क करवाया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की रिपोर्ट (व्हाट्सएप नंबर 98271-93215

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हाल ही में संपन्न हुए नेत्र जांच शिविर में लगभग 150 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया था जिनका ऑपरेशन बालाजी हॉस्पिटल में फाउंडेशन द्वारा निशुल्क लगातार कराया जा रहा है।

फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद सिराज द्वारा बालाजी हॉस्पिटल मोवा का विजिट कर मरीजों का हाल चाल जाना और उनके इलाज से संबंधित जानकारियां हॉस्पिटल के डॉक्टर्स तथा स्टाफ से लिया गया। उन्होंने मरीजों तथा उनके रिश्तेदारों से भी चर्चा की माशा अल्लाह सभी मरीज जिनका इलाज हो चुका है वो सभी स्वस्थ हैं और उनका मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ है ये जानकारी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनाब सिराज खान द्वारा सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर को दी गई।
अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त से दुआगो हूं सभी मरीजों को शिफायाब करे और उनकी तकलीफें दूर करे आमीन

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page