सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट
रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ फाउंडेशन,गोलबाजार, रायपुर द्वारा 5 अक्टूबर 2024, रात 8 बजे से इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित बज़्मे अनीस में सुप्रसिद्ध सूफ़ी गायक रईस अनीस साबरी दिल्ली की सूफ़ी क़व्वाली का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम के संयोजक अशरफ़ हुसैन ने बताया कि मानव सेवा करने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए इंट्री पास का वितरण किया गया है।







