Home / National / *मुंबई से जेद्दाह, मस्कट जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों में बम रखे होने की धमकी*

*मुंबई से जेद्दाह, मस्कट जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों में बम रखे होने की धमकी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुंबई ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  महाराष्ट्र के मुंबई से जेद्दाह और मस्कट के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के दो विमानों को सोमवार को उड़ान भरने से पहले बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद खतरे से बचने के लिए तत्काल सुरक्षा जांच और अन्य उपाय किए गए।  प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1275 (मुंबई से मस्कट जाने वाली) और उड़ान संख्या 6ई 56 (मुंबई से जेद्दाह जाने वाली) में बम रखे होने की धमकी मिली और दोनों विमानों को गहन सुरक्षा जांच के लिए एक अलग क्षेत्र में ले जाया गया।  इंडिगो के प्रवक्ता ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए कहा, “मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।” प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page