* पारिवारिक विवाद में रिटायर्ड हेड मास्टर की भतीजे ले ली जान, फिर थाने में जाकर किया सरेंडर*

धमतरी।(सियासत दर्पण न्यूज़) भखारा नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम भठेली में एक चौंकाने वाली घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया। यहां बुधवार 16 अक्टूबर को एक मामूली गली विवाद के चलते रिटायर्ड हेड मास्टर बिहारी लाल ढीढी की उनके ही भतीजे ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

बिहारी लाल ढीढी, जिनकी उम्र 74 वर्ष थी, अपने घर के बाहर सुबह 7:15 बजे अपनी गाय को कुट्टी खिला रहे थे। इसी दौरान उनके भतीजे शीत कुमार ढीढी (41 वर्ष) ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। शीत कुमार ने बिना रुके बिहारी लाल के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गली में ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भयावह घटना को अंजाम देने के बाद शीत कुमार ने खुद को भखारा पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग इस हत्या के पीछे के कारणों पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से एक गली को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो अंततः इस कदर बढ़ गया कि रिश्तों का खून हो गया। मृतक बिहारी लाल और उनके भतीजे के बीच यह विवाद रास्ते की गली को लेकर था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा।
हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया

इस निर्मम हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और समाज में रिश्तों की अहमियत पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। जहां पहले छोटे-मोटे पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझाए जाते थे, अब वही विवाद जानलेवा बनते जा रहे हैं। गांव के लोग इस घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं और चर्चा कर रहे हैं कि क्या रिश्ते अब इतने कमजोर हो चुके हैं कि मामूली विवादों में लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, भठेली गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस घटना को लेकर गहरे दुख में हैं।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page