*नागपुर की महिला चोर गैंग की दो सदस्य गिरफ्तार*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) दिवाली के पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने आई नागपुर के गिरोह की दो महिला उठाईगिरी पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। यह घटना लाखेनगर क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने आरोपी महिलाओं को दबोचा। दरअसल, एक ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला यात्री का आरोपित महिलाओं ने पांच हजार रुपये से भरा पर्स पार कर दिया था। दूसरे ऑटो चालक की सजगता ने इस वारदात को उजागर किया, जिसने पीड़िता को सूचना दी। शिव वाटिका, अश्वनीनगर निवासी अनिता देवांगन (56) सोमवार की दोपहर 3:30 बजे टिकरापारा गई थीं। वहां से उनकी बहन दुर्गा देवांगन ने उन्हें बूढ़ेश्वर मंदिर तक छोड़ दिया और लौट गईं। बूढ़ेश्वर चौक से अनिता एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर अश्वनीनगर जाने लगीं, जिसमें पहले से दो पुरुष बैठे थे। मंगल होटल के पास दो महिलाएं लाखेनगर जाने का बहाना बनाकर अनिता के करीब बैठ गईं। लेकिन उन्होंने लाखेनगर में उतरने के बजाय अश्वनीनगर के पास उतरने का निर्णय लिया। इसी दौरान, एक अन्य ऑटो चालक ने अनिता को चेतावनी दी कि, “मैडम, आप अपना पर्स चेक कर लीजिए, अभी जो महिलाएं ऑटो से उतरी हैं, वे उठाईगीर है।” अनिता ने तुरंत अपना बैग खोला और देखा कि पांच हजार रुपये से भरा उनका पर्स गायब था। इस बीच, दोनों महिलाएं भी वहां से जा चुकी थीं। ऑटो चालक और अनिता ने आसपास महिलाओं की तलाश की, तो वे एक किराना दुकान में दिखीं। चालक की मदद से अनिता ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन वे पर्स चोरी करने से इंकार करती रहीं। इस दौरान, ऑटो चालक ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। अनिता ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली, तो उनके थैले में गायब पर्स पाया गया। पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं को पुरानी बस्ती पुलिस थाने ले जाकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर जिले के ग्राम कन्हान की हीराबाई खन्ना गायकवाड (40) और केसर कैलाश लोंढे (45) हैं। पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। पूछताछ में दोनों ने पर्स चुराने की बात स्वीकार कर ली और बताया कि वे शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों में उठाईगिरी और चोरी की घटनाएं अंजाम देने के लिए आई थीं। पुलिस उनके गिरोह से जुड़े अन्य महिलाओं और पुरुषों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,मोदी सरकार बनी लाईन मेन सरकार,,,विकास उपाध्याय*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *CSMCL ओवरटाइम घोटाले में पहली चार्जशीट, अनवर ढेबर समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *बस्तर में सड़क और पुल निर्माण में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    You cannot copy content of this page