Home / chhattisgarh / *आरोपियों को जेल में मिल रही थीं वीआईपी सुविधाएं, अब अलग-अलग जेल में रखे जाएंगे सभी*

*आरोपियों को जेल में मिल रही थीं वीआईपी सुविधाएं, अब अलग-अलग जेल में रखे जाएंगे सभी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाले में जेल में बंद आरोपितों को प्रदेश की अलग-अलग जेलों में रखने का आदेश दिया गया है। आरोपितों को जेल में वीआईपी सुविधा दी जा रही थी। वहीं, एक साथ जेल में रहकर सिंडिकेट चलाने की शिकायत मिलने के बाद ईडी ने आवेदन लगाया था, जिसके बाद यह आदेश स्पेशल कोर्ट ने पारित किया है। आबकारी (शराब) घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर को अंबिकापुर जेल, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को कांकेर जेल, एपी त्रिपाठी को जगदलपुर जेल, कोयला घोटाले के मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल में रखने को कहा गया है। कस्टम मिलिंग के आरोपित मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को दंतेवाड़ा जेल में भेजा जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page