Home / chhattisgarh / *तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क से उतरकर गड्ढे में गिरी, आठ लोग हुए घायल तीन गंभीर*

*तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क से उतरकर गड्ढे में गिरी, आठ लोग हुए घायल तीन गंभीर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला अनवरत चल रहा है,लोगों को वाहनों की रेलमपेल से मौत के साथ अपंगता और आर्थिक नुकसान तक उठाना पड़ रहा है। इस बीच बुधवार शाम में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के आमापाली ग्राम के पास एक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई है। जिसमें तेज रफ़्तार स्कार्पियो सीजी 15 डी एन 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर गढ्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है सड़क के किनारे साइड सोल्डर नही बनाया गया था, जिससे वाहन सामने से आ रही वाहन को पासिंग देते समय सड़क से उतर गई। यह हादसा इतना भयानक था कि वाहन दो बार पलट गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page