Home / chhattisgarh / *सीएम ने कई अफसरों को किया निलंबित, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के संकेत*

*सीएम ने कई अफसरों को किया निलंबित, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के संकेत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छवि हंसमुख स्वभाव, सहज, सरल और शांत नेता के रुप में हैं। शायद ही ऐसा कोई मौका होगा जब उन्हें किसी ने गुस्से में देखा हो। उनका अपना सरल स्वभाव आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय रहता है। इस बीच काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर वह उतने ही कठाेर साबित हो रहे हैं। राज्य में लापरवाही करने एसपी-कलेक्टरों के जोड़े को एक साथ हटाया जा रहा है। कलेक्टर-एसपी बदलने की पहली कार्रवाई बलौदाबाजार हिंसा के बाद हुई थीं। इसके बाद सितंबर में कबीरधाम की हिंसात्मक घटना के बाद कलेक्टर और एसपी को बदलने की कार्रवाई हुई थी। दो दिन पहले सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी-पुत्री के हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने सूरजपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी एसपी एमआर आहिरे को हटा दिया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page