*भाजपा करती है बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित :‘आप’*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) आम आदमी पार्टी (आप)ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छठ पूजा पर शानदार व्यवस्था करके पूर्वांचल के लोगों के साथ खड़े होते हैं और भाजपा (भाजपा) बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करती है। ‘आप’ राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज यहां कहा,“ भाजपा उत्तर प्रदेश-बिहार और पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करती है।दिल्ली में पहले छठ के कितने घाट हुआ करते थे और आज कितने घाट हैं। छठ घाटों के लिए कितनी प्रकार की सुविधाएं हैं, इसका भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। भाजपा के एक पार्षद ने ग्रेटर कैलाश के इलाके में छठी मईया का घाट तोड़ दिया था। छठी मैया का घाट तोड़ने वाले लोग आज छठ पूजा के बारे में बोल रहे हैं।” श्री सिंह ने कहा,‘‘ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हमेशा छठ पूजा के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई और उसे भव्य तरीके से आयोजित करने की व्यवस्था की है। इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से छठ पूजा के भव्य आयोजन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश-बिहार और पूर्वांचल के लोगों के साथ पूरा सहयोग करेगी और अच्छे तरीके से छठ पूजा संपन्न होगी।” उन्होंने कहा,“ अब तो कोर्ट भी मान रहा है कि हरियाणा प्रदूषण को बढ़ा रहा है और पंजाब कम कर रहा है। भाजपा और मोदी जी की दुश्मनी आम आदमी पार्टी से हो सकती है लेकिन उनकी दिल्ली वालों से इतनी दुश्मनी क्यों है? भाजपा शासित हरियाणा की सरकार यह चाहती है कि दिल्ली बर्बाद हो जाए इसलिए वहाँ पराली जलाने की घटना बढ़ी है।”

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रायपुर,,चैत्री चंद की माखीजा परिवार ने दी प्रदेश वासियो को बधाई,,भाईचारा, शिक्षा, एकता,भूखो को खाना खिलाने के संदेश पर दिया जोर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 9 views
    *रायपुर,,चैत्री चंद की माखीजा परिवार ने दी प्रदेश वासियो को बधाई,,भाईचारा, शिक्षा, एकता,भूखो को खाना खिलाने के संदेश पर दिया जोर*

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 9 views
    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 10 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 5 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    You cannot copy content of this page