रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में हड्डी रोग विभाग के तीसरे माले पर अचानक आग लग गई। यह घटना तब हुई जब ऑपरेशन थिएटर में एक सर्जरी चल रही थी, जिससे कुछ डॉक्टर वहां फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। समाचार लिखे जाने तक राहत कार्य तेजी से जारी है, और फंसे डॉक्टरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर हड़कंप मच गया है, और अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी चिंता का माहौल है।
*दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*
51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…









