*राज्योत्सव में कोरबा पुलिस ने लगाई प्रदर्शनी*

कोरबा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 के अवसर पर कोरबा पुलिस ने घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में सायबर सेल, महिला सेल, यातायात पुलिस एवं आर्म्स का प्रदर्शनी लगाया। आर्मरर शाखा ने एसएलआर, इंसास, पिस्टल, एके 47, हैंड ग्रेनेड, एचई बांब, डीप सर्च मेटल डिटेक्टर की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी। साथ ही पुलिस विभाग के विभिन्न प्रकार के रैंक के यूनिफार्म के बारे में भी बताया। इस दौरान स्टाल में आने वाले लोगों को पुलिस के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साइबर सेल की टीम ने साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और साइबर फ्राड से होने वाले ठगी के बारे में लोगों को बताया। साथ ही साइबर जागरूकता का पंपलेट वितरण किया। साइबर ठगी होने के बाद 1930 पर, साइबर सेल या नजदीकी पुलिस थाना जाकर अपना कंप्लेन को दर्ज करने के बारे में बताया। इसी तरह अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम हो जाए तो उसे सीईआइआर पोर्टल में कैसे कंप्लेंट दर्ज करना है, उसके बारे में भी सायबर सेल की टीम ने लोगों को जागरूक किया। महिला सेल की टीम ने महिला संबंधी अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को साझा किया और महिलाओं के लिए बनाया गया अभिव्यक्ति ऐप के बारे में लोगों को जागरूक कर डाउनलोड भी कराया। साथ ही उनका उपयोग के बारे में उन्हें बताया।महिलाओं और बालिकाओं को मैत्री वाटसअप हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया। यातायात पुलिस की टीम ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करने, फोर व्हीलर वाहन का उपयोग करते समय सीट बेल्ट लगाकर वाहन को चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल पर सिग्नल क्रास नहीं करने के लिए भी बताया गया। यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। स्टाल में विभिन्न यातायात संबंधी उपकरण जैसे वीकल इम्मोबलाइज़र, ब्रेथ एनालाइजर, साउंड लेवल मीटर, स्पीड राडार गन, बाडी वोर्न कैमरा के बारे में भी बताया गया। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर डा. भीमराव अंबेडकर, आडीटोरियम घंटाघर कोरबा में जिला प्रशासन की ओर से राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के माध्यम से चलाए जा रहे विधिक गतिविधियों की विभागीय स्टाल लगाकर आम लोगों को विधिक जानकारी दी।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page