*भ्रष्टाचार एक बीमारी, जड़ से खत्म किया जाना जरूरी: मुर्मु*

नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भ्रष्टाचार को एक बड़ी बीमारी करार देते हुए आज कहा कि इसे जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। श्रीमती मुर्मु ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही । राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए अनेक पहल की हैं। इस संदर्भ में उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना, ई मार्केटप्लेस और आर्थिक अपराधी अधिनियम जैसी पहलों का उल्लेख किया। राष्ट्रपति ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वास किसी भी समाज की नींव होता है जबकि भ्रष्टाचार समाज में विश्वास को कम करता है। केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पी के श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए कई उपाय किये गये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने कर्मचारियों की क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) (Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों…

    *रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

    नयी दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के रूझानों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलटफेर की संभावना के साथ भारतीय जनता पार्टी बंगाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    *रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

    *रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

    *छत्तीसगढ़ में 350 से अधिक शिक्षकों के बड़े तबादले*

    *छत्तीसगढ़ में 350 से अधिक शिक्षकों के बड़े तबादले*

    *महिला कांग्रेस को मई अंत तक मिल सकता है नया अध्यक्ष*

    *महिला कांग्रेस को मई अंत तक मिल सकता है नया अध्यक्ष*

    *होटल बेबीलॉन और क्वींस-क्लब पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप*

    *होटल बेबीलॉन और क्वींस-क्लब पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप*

    *रायपुर में ब्रेक फेल, कार ब्रिज से गिरी: 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर*

    *रायपुर में ब्रेक फेल, कार ब्रिज से गिरी: 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर*

    You cannot copy content of this page