Home / National / *पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद कार्यक्रम*

*पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद कार्यक्रम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रांची ।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि, चुनाव कोई भी हो कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत ने झामुमो, कांग्रेस और राजद की नींद उड़ा दी है। पीएम मोदी ने कहा कि, हमारा उद्देश्य कुशासन से झारखंड को मुक्त करना है, इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत बड़ी है। जब भी झारखंड आया आपसे और महिला कार्यकर्ताओं से बात करने की मौका मिला। उन्होने कहा कि, उत्साह के साथ महिला कार्यकर्ता लोगो से जुड़ रही है। पीएम ने कहा कि, झारखंड की संपदा को लूटा जा रही है। पीएम ने कहा, झारखंड में असीम संभावनाएं हैं, हिंदुस्तान के कई प्रदेश के लोग रोजी-रोटी के लिए प्रदेश आते हैं। पीएम ने कहा कि, हमारा नारा है ‘सबका साथ- सबका विकास’ और इसी नारे के साथ भाजपा झारखंड का भी विकास करेगी। झारखंड को अन्य राज्यों के विकास की श्रेणी में लाना है इसलिए डबल इंजन की सरकार लाना जरूरी है। झारखंड इस बार बदलाव करने के लिए संकल्पित। उन्होंने कहा कि, इंडी गठबंधन की सरकार ने रोटी-बेटी और माटी पर वार किया है। गठबंधन के वादे अधूरे रहे हैं, कांग्रेस जिस जिस राज्य में सत्ता में है वहां के लोगों को ऐसे ही ठगा है। पीएम मोदी ने कहा कि, झारखंड में सरकार बनने के बाद भाजपा ने जो वादे किया है उसे पूरा करने में की जान से जुट जाएगी। मतदान करने समय उत्साह के साथ जाए, उत्सव है मतदान भी बढ़ता है। उन्हेने अपील करते हुए कहा कि, पहले मतदान फिर जलपान। प्रदेश कार्यालय में संवाद कार्यक्रम को सुनते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं में पीएम के संवाद से नई ऊर्जा का संचार हुआ है।कहा कि कार्यकर्ता झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने केलिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे।कहा कि 23 नवंबर को झारखंड का नया विहान होगा। सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।इस अवसर पर चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक पूर्व संसद सुनील सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page