*निगम की नई सरकार को मिल जाएगा नया प्रशासनिक भवन*

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ राज्य गठन के साथ ही नगर निगम अंबिकापुर अस्तित्व में आया। तब से लेकर अभी तक नगर निगम अंबिकापुर का प्रशासनिक कार्यालय केदारपुर मोहल्ले में पानी टंकी के नीचे संचालित हो रहा है। अब नए प्रशासनिक भवन का निर्माण गौरव पथ में पूर्णता की ओर है। नगर निगम में जब नई सरकार का गठन होगा तो नए प्रशासनिक भवन में कामकाज भी शुरू हो जाएगा। लंबी प्रतीक्षा के बाद नगर निगम का सर्वसुविधायुक्त प्रशासनिक भवन बन रहा है।छत्तीसगढ़ राज्य गठन के साथ ही अंबिकापुर शहर को नगर पालिका से नगर निगम का दर्जा दिया गया था। शुरुआती दो वर्ष तक यहां बतौर प्रशासक कामकाज चल रहा था। देवीगंज रोड में पुराने नगर पालिका कार्यालय में ही नगर निगम का कार्यालय संचालित हो रहा था। बाद में जब नगर निगम का पहली बार चुनाव हुआ तब प्रशासनिक भवन का संचालन केदारपुर स्थित पानी टंकी के नीचे शुरू किया गया। उच्च स्तरीय जलागार के नीचे के हिस्से को अलग-अलग कमरे में विभाजित कर कामकाज संपादित किया जा रहा था। कालांतर में यहां स्थानाभाव की समस्या भी उत्पन्न होने लगी थी। नगर निगम के कुछ शाखाओं का संचालन गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर में किया जा रहा है। समस्याओं के बीच अलग-अलग स्थान पर नगर निगम का कामकाज संचालित होने के कारण सर्वसुविधायुक्त नए भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके लिए कई स्थानों पर जगह की तलाश की जा रही थी। नगर निगम के वर्तमान कार्यालय के ठीक सामने वाले हिस्से में भी कार्यालय भवन निर्माण करने पर विचार चल रहा था। बाद में गौरव पथ के किनारे रिक्त पड़ी भूमि का चयन प्रशासनिक भवन के लिए किया गया। यहां सुविधायुक्त भवन निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। आंतरिक सजावट और रंग रोगन का काम शेष बचा हुआ है। प्रशासनिक भवन का काम तेजी से चल रहा है।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page