Home / National / *भेड़िये से लड़ी महिला से सीएम ने वीडियो संवाद कर जाना हालचाल*

*भेड़िये से लड़ी महिला से सीएम ने वीडियो संवाद कर जाना हालचाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भोपाल। (सियासत दर्पण न्यूज़) छिंदवाड़ा के खकरा चौरई गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर विगत शुक्रवार सुबह भेड़िए ने हमला कर दिया था। दोनों महिलाएं करीब आधे घंटे तक भेड़िए से लड़ती रहीं। इस दौरान एक महिला ने पास ही में रखे फावड़े से भेड़िए के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। भेड़िये से हुई उस भिड़ंत में दोनों महिलाएं भी घायल हो गई थीं, जिनका फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोबाइल से वीडियो कॉल पर संवाद कर घायल बुजुर्ग महिला भुजलो बाई का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उन्हें एयर एंबुलेंस से भोपाल बुलवाकर बेहतर इलाज कराने का आश्वासन भी दिया।  सीएम ने घायल महिला भुजलो बाई डेहरिया से पूछा, आपकी तबीयत कैसी है ? तो उन्होंने कहा तबीयत ठीक नहीं हैं। ये सुनकर सीएम ने महिला से कहा- मैंने कलेक्टर से कहा है, अभी वह आपसे मिलने आएंगे। एसपी-कलेक्टर डॉक्टर से भी बात करेंगे और अगर वहां आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो हम आपको भोपाल बुलवा लेंगे, ताकि आपका अच्छा इलाज हो जाए। सीएम ने पीड़ित महिला को सांत्वना देते हुए कहा कि आप बहुत बहादुर महिला हैं। आप मप्र की शान हैं। आप पर मध्य प्रदेश को गर्व होना चाहिए। अगर जरूरत लगेगी तो हम आपको एयर एंबुलेंस से बुलाएंगे और भोपाल में और अच्छा इलाज कराएंगे। आप किसी तरह की चिंता मत करना। यह बहुत बढ़िया काम है। आपने अपनी वीरता का परिचय अच्छे ढंग से दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page