*मोदी, खरगे, गांधी और वाड्रा ने नेहरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की*

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 135 जंयती पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी ने उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री खरगे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी तथा हमारे प्रेरणास्रोत, ‘हिन्द के जवाहर’ की 135वीं जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं।” श्री गांधी ने कहा, “आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी – ‘हिंद के जवाहर’ के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तम्भ हैं और हमेशा रहेंगे।” श्रीमती वाड्रा ने देश के पहले प्रधानमंत्री के उनके समाधि स्थल ‘शांति वन’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था और उनका निधन 1964 में प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए हुआ था। आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चे उन्हें प्रेम से ‘चाचा नेहरू’ भी बुलाते थे। इसीलिए उनकी जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है।

  • Related Posts

    *असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*

    नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट…

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) (Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    You cannot copy content of this page