नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन किया । श्री धनखड़ ने यहां एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह दिन पूरे भारत में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगति के मुख्य वाहक जनजातीय समुदायों के योगदान के सम्मान करने का दिन है। उन्होंने कहा “ स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भगवान बिरसा मुंडा का सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण हमें निरंतर प्रेरित करता रहेगा।” श्री धनखड़ ने इस अवसर पर संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
*नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*
रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…









