Home / National / *धरती आबा बिरसा मुंडा को जयंती पर नमन: खरगे-राहुल*

*धरती आबा बिरसा मुंडा को जयंती पर नमन: खरगे-राहुल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष की नेता राहुल गांधी ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी सभ्यता के संरक्षण की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर आज नमन किया। श्री खरगे ने कहा “अबुआ राज एते जाना, महारानी राज टुंडू जाना। जल-जगंल-जमीन एवं आदिवासी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। वे करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत हैं व रहेंगे।” उन्होंने झारखंड स्थापना दिवस पर भी राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा “प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण, झारखंड राज्य के सभी बहन-भाईयों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। आने वाला कल आप सभी के लिए सुखद, समृद्ध एवं ख़ुशहाल बने, हमारी यही कामना है।” श्री गांधी ने कहा “आदिवासी महानायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आदिवासी अस्मिता के लिए उनका संघर्ष और जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए उनका बलिदान हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page