*रीना गिरी के शव मिलने के मामले में हत्या का अपराध पंजीकृत*

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के सन्तोषीनगर निवासी रीना गिरी की गढ़वा के कोयल नदी में मिली लाश के मामले में गढ़वा की सदर थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीकृत किया है। रीना गिरी के ही 29 सितंबर को लापता हो जाने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पति गुरुचंद मंडल, ससुर शांति मंडल को पूछताछ के लिए बलरामपुर थाने में बुलाया था। 24 अक्टूबर को गुरुचंद मंडल की बलरामपुर थाने में ही फांसी पर लटकी लाश मिली थी। इस घटना को लेकर दो दिनों तक बलरामपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पता चला था कि झारखंड के कोयल नदी पुल के नीचे महिला का शव मिला था। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी पहचान रीना गिरी के रूप में की थी।उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। गढ़वा थाने में इस मामले की शिकायत की गई थी।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    You cannot copy content of this page