*अब शाम होते ही तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस*

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ पारा 15.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक दिन पहले पारा 15.6 डिग्री सेल्सियस था। इस मौसम बच्चों व बुजुर्गों के सेहत को लेकर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। न्यायधानी में मंगलवार की रात कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। हल्की ठंडी हवाएं चल रही थी। बुधवार की सुबह नजारा देखने लायक था। वातावरण में हल्का कोहरा भी दिखा। सूर्योदय के साथ धूप अच्छी लगने लगी। दिन चढ़ने के साथ मौसम का कलेवर भी बदला। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28 डिग्री पर आ गया। फिलहाल दिन और रात का तापमान सामान्य से कम है। वहीं रात और दिन के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। जिसका असर सेहत पर भी पड़ने लगा है। ठंडी के चलते मौसमी बिमारियां घेरने लगी है। खासकर बदलते मौसम का असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर दिखने लगा है। अस्पतालों के ओपीडी में इन दिनों रोजाना भीड़ लग रही है। सुबह नहीं खुल रही जल्दी नींद उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। जिसके प्रभाव से रातें सर्द है। ठंड का अहसास होने लगा है। नतीजा सुबह लोग देर से जाग रहे हैं। आसानी से बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता। सुबह की धूप अच्छी लगने लगी है। चौक-चौराहों में भी लोग सुबह चाय की चुस्कियों का आनंद उठाते दिखे। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट बने रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।सरगुजा और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने/शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। 25 नवंबर से दक्षिण छत्तीसगढ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    You cannot copy content of this page