Home / National / *दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं : शाह*

*दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं : शाह*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिल्ली में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि राजधानी की कानून व्यवस्था मेंं किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन, गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका , दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अनेक वरीष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि श्री शाह ने कहा कि अपराध के विरुद्ध सरकार की “ जीरो टॉलरेंस” की नीति है इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं है उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिल्ली पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत जवाबदेही है कि हर एक दिल्लीवासी खुद को पुर्णतः सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें देख दिल्लीवासियों में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में भय का भाव पैदा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को नागरिक सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाना चाहिए और बच्चों, महिलाओं तथा वरीष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page