बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा नेताओं की नाराजगी का खामियाजा जल संसाधन विभाग के ईई (कार्यपालन अभियंता) पीयूष देवांगन को भुगतना पड़ा। करोड़ों की लागत से बनने वाली नहर लाइनिंग के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं को दरकिनार करते हुए कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के अन्य नेताओं को बुलाना ईई को भारी पड़ गया। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई में तेजी आई। शिकायत के कुछ ही घंटों में आदेश जारी कर ईई पीयूष देवांगन को दुर्ग अटैच कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकारी कार्यक्रमों में राजनीतिक भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, कांग्रेस के नेताओं ने इसे प्रशासनिक मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया है।
*दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*
51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…









