बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के थाना क्षेत्र के झलमला गांव में खाना बनाते वक्त बड़ा हादसा हो गया। गैस से बर्तन उतारते समय आग लगने से जितेंद्र पटेल और उनकी पत्नी जीतेश्वरी पटेल बुरी तरह झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पहले पत्नी झुलसी और उसे बचाने के प्रयास में पति भी आग की चपेट में आ गया। दोनों 35% तक झुलसे हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
*दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*
51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…









