Home / Sports / *पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया 304 रनों का लक्ष्य*

*पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया 304 रनों का लक्ष्य*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बुलावायो । (सियासत दर्पण न्यूज़) कामरान गुलाम (103) की शतकीय और अब्दुल्लाह शफीक (50) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य दिया हैं। आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की सईम अयूब और अब्दुल्लाह शफीक की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 58 रन जोड़े। 13वें ओवर में फराज अकरम ने सईम अयूब (31) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कामरान गुलाम ने अब्दुल्लाह शफीक के साथ दूसरे के विकेट के लिये 54 जोड़े। सिकंदर रजा ने अब्दुल्लाह शफीक (50) को आउट कर जिम्बाब्वे को दूसरे सफलता दिलाई। शफीक की ने अपनी 50 रनों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान मोहम्मद रिजवान (37), आगा सलमान (30) और इरफान खान (तीन) रन बनकार आउट हुये। कामरान गुलाम ने 99 गेंदों में 10 चौके और चार छक्कों की मदद से (103) रनों की शतकीय पारी खेली। उन्हें रिचर्ड एन्गरावा ने आउट किया। तय्यब ताहिर(29) और आमेर जमाल (पांच) रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 303 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page