*नकली बीईओ दयाल सिंह गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुखहरण सिंह ठाकुर सियासत दर्पण न्यूज़ से

फर्जी आदेश के सहारे चले थे  बनने वि ,ख शिक्षा अधिकारी
कबीरधाम पुलिस ने आज, 28.नवंबर को दयाल सिंह , व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल बेंदरची को फर्जी आदेश पत्र के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का पद हासिल करने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली कवर्धा में अपराध क्रमांक 720/2024, धारा 336(3), 338, 340(2) BNS और भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत दिनांक 27.नवंबर को अपराध  दर्ज किया गया है।
मामला **19 सितंबर 2024** का है, जब दयाल सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय रायपुर के नाम से एक कूटरचित आदेश पत्र तैयार किया। इस पत्र में आरोपी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बोड़ला के पद पर नियुक्त किए जाने का उल्लेख था। आरोपी ने यह फर्जी आदेश पत्र **जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) योगदास साहू** के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर डीईओ ने आदेश जारी कर दिया।
हालांकि, बाद में यह सामने आया कि आदेश पत्र पूरी तरह से फर्जी था। इसके बाद, **डीईओ योगदास साहू** ने आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया और संबंधित मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी ने शासन और विभाग को धोखा देने के लिए कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल किया था जिसे गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page