*मुख्य स्टेशन प्रबंधक के सिर पर मारी लाठी, महिला आरक्षक को दौड़ाया*

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) जोनल स्टेशन में गुरुवार को एक मानसिक रोगी की हरकत से दहशत फैल गया। उसने मुख्य स्टेशन प्रबंधक के सिर पर दो बार लाठी से वार किया। तीसरी बार भी प्रयास किया लेकिन, इस बार स्टेशन प्रबंधक ने लाठी पकड़ ली। इस पर वह आक्रोशित होकर जोर- जोर से चिल्लाने लगा। इतने में स्टेशन में काम कर रहे ट्रैकमैन व अन्य रेलकर्मी ने मानसिक रोगी को पकड़ा। इसके बाद उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। इस घटना से पहले उसने आरपीएफ की एक महिला आरक्षक काे दौड़ाया, जिस पर भागकर बची। जोनल स्टेशन में इस तरह के लोग अक्सर नजर आते हैं। कभी प्लेटफार्म पर तो कई बार स्टेशन के बाहर घूमते नजर आते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी ने रेलकर्मी पर हमला किया है। मामला सुबह 11:30 बजे के करीब का है। मुख्य स्टेशन प्रबंधक एस ओझा स्टेशन की नियमित जांच पर निकले थे। वह प्लेटफार्म की सफाई, नलों की टोटियों की स्थिति परख रहे थे। प्लेटफार्म छह पर वह निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर काल आया और वह बात करने लगे। बात करते- करते आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से युवक आया और सिर पर लाठी से वार कर दिया।इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते कुछ- कुछ कहते दोबार लाठी से सिर पर मारा। दो बार लाठी के वार से मुख्य स्टेशन प्रबंधक घबरा गए। सिर में चोट के बावजूद उन्होंने किसी तरह तीसरी वार को हाथ से रोककर लाठी छीनी। इतने में ट्रैकमैन व अन्य कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने मानसिक रोगी को पकड़ा। इसके बाद भी खुद को उनके चंगुल से छुटाने के लिए ताकत लगाने लगा। किसी तरह उसे पकड़ा गया और सीधे उसे लेकर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। आरपीएफ पोस्ट पहुंचने के बाद वह अजीबो- गरीबो हरकत व बातें करने लगा, जिसे देखकर माना गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से यह भी स्पष्ट नहीं हुआा कि वह कहां से आया है या उसका नाम क्या है। स्वजन की जानकारी भी मिलनी मुश्किल है। उसके पकड़े जाने की सूचना के बाद आरपीएफ की महिला आरक्षक व एक महिला सफाईकर्मी पहुंचीं। महिला आरक्षक ने बताया कि मानसिक रोगी लाठी लेकर उसे भी मारने के लिए दौड़ाया। किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी। महिला सफाईकर्मी ने उसकी हरकतों के बारे में जानकारी दी। इस घटना के बाद आरपीएफ की परेशानी बढ़ गई है। उसकी जिस तरह की हालत है, कार्रवाई भी नहीं की जा सकती। हालांकि उसे आरपीएफ पोस्ट में रखा गया है। संभवत उसे किसी संस्था के माध्यम से उस केंद्र में भेजने का प्रयास करेंगे, जहां इस तरह के रोगियों को रखा जाता है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page