Home / chhattisgarh / *कवर्धा के सरोदा जलाशय में मछुआरों को मिला 65 किलों की बड़ी मछली*

*कवर्धा के सरोदा जलाशय में मछुआरों को मिला 65 किलों की बड़ी मछली*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुखहरण सिंह ठाकुर सियासत दर्पण न्यूज़ से

मछुआरों को जाल में मिला 06 फिट की मछली
मछुआरों ने तीन साथियों की मदद से जलाशय से बाहर निकाला
कवर्धा । कबीरधाम जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना सरोदा बांध में सोमवार को नेताजी मछुआरा समिति के मछुआरों को जाल में बड़ी मछली मिली है। मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने जाल फैलाया, लेकिन एक मछुआरा ने मछली को बाहर निकालने में असफल हो गया। उन्हें लगा की कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गया है। मछुआरा ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला। जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 6 फिट से विशालकाय मछली मिली। मछली का वजन लगभग 65 किलो बताई गई। मछुआरों ने अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से उपर मछली को निकालने में सफल हुए। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री आरडी सिंह ने बताया कि कवर्धा शहर के समीप मध्यम जलाशय सरोदा बांध है। इस जलाशय में मछली पालन के लिए स्थानीय स्तर पर तीन समिति नेताजी मछुआरा समिति, श्रीराम मछुआ सहकारी समिति और केंवट मछुआरा समिति को पट्टे पर दिया गया है। राज्य शासन के मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय मछुआरा समितियों को लीज में देने से यहां के स्थानीय लागों को रोजगार मुहैया हो रही है। इससे पहले इस जलाशय से 80 किलो वजनी बड़ी मछली मिली थी। नेताजी मत्स्योद्योग सरकारी समिति के सदस्य हीरालाल मल्लाह, सुखदेवराम मल्लाह, राजेंद्र मल्लाह और अन्य सदस्यों ने 65 किलों की बड़ी मछली को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि यहां मछली स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरोदा जलाशय में रोज की तरह आज भी जिले के मछुवारे  मछली पकड़ने गए थे। तभी अचानक जाल मे 65 किलो के मछली को पकड़कर हीरालाल मल्लाह और उसके साथी बहुत उत्साहित हो गए। नेताजी मत्स्योद्योग सरकारी समिति के कार्यकारिणी सदस्य दीना मल्लाह ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार मे मछुआरों को शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ और समर्थन मिल रहा है। इसके लिए सभी मछुवारा सदस्यो ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री विष्णू देव साय एवं उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page