*सामाजिक अर्थदंड के कर्ज से परेशान युवक ने आत्महत्या कर दे दी जान*

जशपुरनगरः(सियासत दर्पण न्यूज़) सामाजिक अर्थदंड जमा करने,लिए गए कर्ज से परेशान हो कर 35 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले मृतक ने इंटरनेट मिडिया फेसबुक में एक पोस्ट कर,आत्महत्या करने वालों का नाम का उल्लेख भी किया है। मामले में पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व कर,मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। मामला जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के धौरापाठ का है। इस गांव का रहवासी श्रवण कुमार यादव दो दिन पूर्व लापता हो गया था। स्वजन और सन्ना पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई थी। रविवार की देर रात उसका शव गांव के पास के जंगल में एक पेड़ में लटकता हुआ मिला। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया है कि तीन माह पूर्व मृतक को किसी महिला के साथ कुछ लोगों ने देख लिया थां। इस मामले को लेकर गांव में सामाजिक बैठक हुई थी। इस बैठक में मृतक व उसकी कथित प्रेमिका पर 2 लाख रूपये का अर्थदंड लगाया गया था। अर्थ दंड की इस राशि को हर्जाने के तौर पर महिला के पति को दे दिया गया था। इस अर्थदंड को जमा करने के बाद गांव के कुछ लोग,श्रवण यादव पर 5 लाख रूपये और देने का दबाव बना रहे थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहा करता था। तीन दिन पूर्व 29 नवंबर को मृतक ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का पोस्ट डालने के बाद वह लापता हो गया था। एसपी सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपितों के विरूद्व अपराध कायम कर,मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    * रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    *गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई*

    You cannot copy content of this page