Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर,कामत कुमार साहू,को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संगठन महामंत्री के रूप में मिली अहम जिम्मेदारी*

*रायपुर,कामत कुमार साहू,को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संगठन महामंत्री के रूप में मिली अहम जिम्मेदारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कार्यकुशलता के आधार पर पदोन्नत हुए कामत कुमार साहू,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संगठन महामंत्री के रूप में मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही पुराने पदाधिकारियों को उनके कार्य कुशलता के आधार पर पदोन्नत करते हुए सूची जारी की हैं। अब तक के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू द्वारा यह चौथी सूची हैं जो जारी की गई हैं, इस चौथी सूची में राजधानी रायपुर से कामत कुमार साहू को पदोन्नत करते हुए संगठन महामंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं,

इससे पूर्व कामत कुमार साहू संगठन सचिव के पद पर रहते हुए अपनी दायित्वों का निस्वार्थ रूप से निर्वहन करते आये हैं जिसके परिणामस्वरूप उन्हें संगठन महामंत्री का महत्वपूर्ण पद प्रदान किया गया हैं। नियुक्ति की सूचना मिलने पर कामत कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू,अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक सन्दीप साहू तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू का आभार प्रकट किया हैं। कामत कुमार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए वे अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे तथा संगठन के हित व छत्तीसगढ़ के साहू समाज के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page