Home / National / *किसानों के मुद्दे पर शिवराज ने राज्यसभा में दिया बयान*

*किसानों के मुद्दे पर शिवराज ने राज्यसभा में दिया बयान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) किसान एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं और दिल्ली आने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच, राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों का मुद्दा राज्यसभा में उठा तो सभापति ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान देश के लाड़ले हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वे किसानों के भी लाड़ले बनेंगे। अपने नाम के अनुरूप काम करेंगे। सभापति ने कांग्रेस के रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे खुशी होती कि जयराम रमेश किसानों के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते और चर्चा करते। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमने एमएसपी पर फसलें खरीदी हैं। 101 फसलों को इस श्रेणी में रखा है। 2004 में 7 लाख 31 करोड़ की एमएसपी की खरीदी गई थी। यह आंकड़ा 2014 में बढ़कर 31 करोड़ 20 लाख हो गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस बीच, हरियाणा – दिल्ली सीमा पर पंजाब के किसान जुटे हैं। किसानों को शंभू बॉर्डर से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली है। पुलिस ने पूरा रास्ता रोक दिया है। इसके बाद किसान संगठनों का कहना है कि वे पैदल की दिल्ली जाना चाहते हैं। इसकी अनुमति दी जाए। शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। अंबाला के कई गांवों में इंटरनेट बंद है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page