Home / छत्तीसगढ़ / *घर में घुसकर दिव्यांग किशोरी से छेड़खानी*

*घर में घुसकर दिव्यांग किशोरी से छेड़खानी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली दिव्यांग किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उससे मारपीट की। इस बीच किशोरी की छोटी बहन आ गई। उसे देख युवक भाग निकला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले किसान ने अपनी दिव्यांग बेटी से छेड़खानी की शिकायत की है। किसान ने बताया कि शनिवार की रात वह काम से पास के गांव चले गए। दूसरे दिन सुबह उनकी पत्नी काम करने के लिए खेत पर चली गई। घर पर उनकी दिव्यांग बेटी और छोटी बेटी घर पर थी। शाम को उनकी छोटी बेटी सब्जी लेने के लिए बाजार चली गई। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए गांव में रहने वाले एक व्यक्ति का दामाद उनके घर पर घुस आया। उसने दिव्यांग बेटी से छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। बेटी ने जब शोर मचाया, तो युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इधर, बहन का शोर सुनकर किसान की छोटी बेटी भी घर पहुंच गई। उसे देखते ही आरोपित भाग निकला। मारपीट से किशोरी के चेहरे में चोटें आई हैं। किसान की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। इस बीच आरोपित गांव से फरार हो गया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page