Home / National / *अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की रिमांड में भेजा, अब हाई कोर्ट से उम्मीद*

*अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की रिमांड में भेजा, अब हाई कोर्ट से उम्मीद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

हैदराबाद। (सियासत दर्पण न्यूज़) पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अल्लू अर्जुन को नामपल्ली क्रिमनल कोर्ट ले जाया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट ने सुनवाई के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजा है। टीवी9 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है पुलिस अल्लू अर्जुन को अब चंचलगुड़ा जेल ले जाएगी। बता दें, अल्लू अर्जुन ने पहले ही तेलंगाना हाई कोर्ट में FIR रद्द करने की याचिका दायर की थी। तेलंगाना हाई कोर्ट में उस मामले की सुनवाई चल रही है।
क्या है मामला?

चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। पुष्पा 2 स्टार को देखने के लिए फैंस भारी संख्या में जुटे थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसी घटना में एक 35 साल की महिला की जान चली गई जिसके बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर के मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
अल्लू अर्जुन ने इस बात से थी आपत्ति

बता, दें, अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने जिस तरह से अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था उसपर एक्टर ने आपत्ति दर्ज कराई थी। एक्टर का कहना था कि पुलिस उनके बेडरूम में घुस गई थी और उन्हें नाश्ता भी नहीं करने दिया था।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का जो वीडियो सामने आई है उस वीडियो में अल्लू अर्जुन पुलिसवालों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अल्लू अर्जुन की पत्नी भी नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन इस वीडियो में सफेद रंग की हुडी पहने नजर आ रहे हैं जिसमें पुष्पा 2 का डायलोग ‘फ्लावर नहीं है, फायर है’ लिखा नजर आ रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page