Home / National / *मोदी ने राज कपूर की 100वीं जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि*

*मोदी ने राज कपूर की 100वीं जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर को उनकी 100वीं जयंती के मौके पर शनिवार को उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की । श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “आज हम महान फिल्मकार, दूरदर्शी फिल्मकार, अभिनेता और सदाबहार शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं! उनकी प्रतिभा ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।” उन्होंने लिखा, ” राज कपूर का सिनेमा के प्रति जुनून कम उम्र में ही शुरू हो गया और उन्होंने एक उम्दा कहानीकार के रूप में उभरने के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी फिल्में कलात्मकता, भावना और यहां तक ​​कि सामाजिक टिप्पणियों का मिश्रण थीं। उन्होंने आम नागरिकों की आकांक्षाओं और संघर्षों को आम जतना तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने लिखा, “राज कपूर केवल एक फिल्म मेकर नहीं थे, बल्कि वे एक सांस्कृतिक राजदूत की भूमिका में थे। उन्होंने इस भूमिका में रहते हुए भारतीय सिनेमा को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया है।” उन्होंने कहा कि आज के फिल्ममेकर उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं, जो आगे की पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और रचनात्मक दुनिया में उनके योगदान को याद करता हूं। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “आज राज कपूर के गाने पूरी और उनके किरदार पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनके सहज काम काम को याद करते हैं। उनकी फिल्में के कुछ किरदार जिन्हें लोग भूल नहीं पाते हैं।” उल्लेखनीय है कि कपूर परिवार ने हाल ही में श्री मोदी से मुलाकात की थी और राज कपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह के लिए उन्हें निमंत्रण दिया था। इस मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने राज कपूर के योगदान का जिक्र किया था और कहा था कि राज कपूर अपने समय से बहुत आगे थे। उन्होंने अपनी कहानियों के जरिए दुनिया भर के लोगों के बीच भारत को ‘सॉफ्ट पावर’ के रूप में स्थापित किया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page