*नशे के कारोबार पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने कसी नकेल*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में नशे के कारोबार की कमर टूट गई है। इस वर्ष जनवरी से अब तक बड़ी मात्रा में नशे का सामान जब्त किया गया है। यह सब हो पाया है प्रदेश की पुलिस की सजगता से। यह कहना है केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह का। रविवार को शाह ने रायपुर में कहा कि राज्य पुलिस ने संगठित अपराधों और नारकोटिक्स के खिलाफ सफलताएं अर्जित की हैं। 1 जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2024 तक नारकोटिक्स के 1,100 केस दर्ज किए गए, 21 हजार किग्रा गांजा, छह हजार किग्रा अफीम और करीब 1 लाख 95 हजार नशीली दवाओं को जब्त किया है। इन मामलों में 1,400 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीआईटीएनडीपीएस के उपयोग में भी राज्य आगे रहा है। जांबाज पुलिस जवानों को राष्ट्रपति निशान सौंपना गर्व की बात है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था और नक्सल मोर्च के साथ ही कोरोना महामारी में भी बहुत अच्छा काम किया है, जिससे लोगों को राहत मिली। गृह मंत्री ने सलामी के बाद परेड का निरीक्षण किया। महिला और पुरुष प्लाटून ने मार्चपास्ट भी किया। अमित शाह ने धर्मगुरुओं के मंत्रोच्चार के बाद आकाश में तिरंगे गुब्बारों और शानदार आतिशबाजी के बीच पुलिस को राष्ट्रपति निशान सौंपा। उन्होंने कार्यक्रम में पुलिस के 24 वर्षों के सफर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन बलिदानी जवानों के स्वजन समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,, मौदहापारा के युवाओं ने किया ईद मिलन का आयोजन, सियासत दर्पण न्यूज़ की ख़बर*

    • By SIYASAT
    • March 21, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,, मौदहापारा के युवाओं ने किया ईद मिलन का आयोजन, सियासत दर्पण न्यूज़ की ख़बर*

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 7 views
    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 6 views
    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 4 views
    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 4 views
    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 5 views
    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    You cannot copy content of this page