Home / chhattisgarh / *बालोद में ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल*

*बालोद में ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात डौंडी क्षेत्र के करीब की बताई जा रही है। जायलो कार में 13 लोग सवार होकर जा रथे थे, इसी दौरान ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष भी शामिल है। बाकी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page