Home / National / *मुर्मु और मोदी ने विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन*

*मुर्मु और मोदी ने विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के नायकों को सोमवार को ‘विजय दिवस’ के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं विजय दिवस पर उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देती हूं, जिन्होंने 1971 के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारत को विजय दिलाई। कृतज्ञ राष्ट्र हमारे वीरों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद करता है। शहीदों की वीरता की गाथा हर भारतीय को प्रेरित करती हैं और वे राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बनी रहेंगी।” श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज, विजय दिवस पर, हम उन बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निस्वार्थ समर्पण और अटूट संकल्प ने देश की रक्षा की। उन्होंने कहा, “यह दिन उनकी असाधारण वीरता और उनकी अडिग भावना को श्रद्धांजलि है, उनका बलिदान हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और हमारे देश के इतिहास में गहराई से अंतर्निहित रहेगा।” गौरतलब है कि विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन 1971 में भारत-पाकिस्‍तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना के अदम्‍य साहस और शहीद जवानों के बलिदान को याद किया जाता है। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्‍तानी सेना को हराया था। पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों को भारतीय सेना ने आत्मसमर्पण करने पर विवश कर दिया था। इस जीत के बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जिसे आज बंगलादेश के नाम से जाना जाता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page