Home / Bollywood / *अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने भारतीय बाजार में 900 करोड़ रुपये की कमाई की*

*अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने भारतीय बाजार में 900 करोड़ रुपये की कमाई की*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुंबई ।  (सियासत दर्पण न्यूज़) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने भारतीय बाजार में 900 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। ‘पुष्पा 2: द रूल’ , 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. ‘पुष्पा 2 : द रूल ’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने महज 11 दिनों में ही पैसों का ढेर लगा दिया है।फिल्म लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने सभी भाषा मिलाकार भारतीय बाजार में 900 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बताया है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1292 करोड़ की कमाई कर ली है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page