Home / chhattisgarh / *पूर्व विस अध्यक्ष  धरम लाल कौशिक ने फ़ोटो प्रदर्शनी  किया अवलोकन* 

*पूर्व विस अध्यक्ष  धरम लाल कौशिक ने फ़ोटो प्रदर्शनी  किया अवलोकन* 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुखहरण सिंह ठाकुर सियासत दर्पण न्यूज़ से

प्रदर्शनी में जिले के विकासमूलक झलकियों का किया प्रशंसा
कवर्धा ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक  धरम लाल कौशिक ने आज कवर्धा कलेक्टोरेट कार्यकाल में “सुशासन का एक साल,छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल“ पर आधारित कबीरधाम जिले के विकासमूलक फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। श्री कौशिक ने फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कबीरधाम जिले की विकास मूलक झलकियों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव की एक वर्ष की सुशासन में अंत्योदय की परिकल्पना साकार हो रही है। श्री कौशिक के साथ पूर्व विधायक  अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी,  कैलाश चंद्रवंशी,  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू श्रीकांत उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ की फ़ोटो झलकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अजय त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर  बीआर देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक वर्ष पूरा होने पर जिला कार्यालय परिसर में सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के थीम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। फोटो प्रदर्शनी का उद्ेश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाना है। इसमें विभिन्न शासकीय योजनओं की लाभ और उनके क्रियान्वयन की तस्वीरों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। जिला कार्यालय में आने वाले नागरिकों को योजनाओं से संबंधित पत्रिकाओं और जनमन का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गहरी रुचि दिखाई। ग्रामीणों और अन्य आगंतुकों ने फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की समझ को विस्तार से जाना और कुछ लोगों ने योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के अनुभव भी साझा किए।
जिला कार्यालय में लगाएं गए फोटो प्रर्दशनी के माध्यम से कृषक उन्नति योजना की जानकारी बताई गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। नारी शक्ति माताओं और बहनों के सशक्तिकरण और समाजिक उत्थान के उद्देश्य से आर्थिक सहायता के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह सीधे उनके खातों मे 01 हजार रूपए डाला जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुहिक भागीदारी व महिला सशक्तिकरण स्वलाबंन के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उत्तोरत्तर प्रगति कर रहा है। जिले के गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है सहित प्रधानमंत्री जनमन योजना से लाभन्वित हितग्राहियों सहित अनेक योजनाओं से संबंधित के फोटो प्रदर्शनी। राज्य शासन द्वारा 13  से 25 दिसम्बर तक सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में  पंचायत एवं  ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, महिला बाल विकास विभाग, सहकारिता, वन विभाग सहित जनपद पंचायत, नगरीय निकायो में अलग अलग कार्यक्रम, गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page