*श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा*

श्रीनगर । (सियासत दर्पण न्यूज़) कश्मीर घाटी में बफीर्ली ठंड का कहर जारी है और राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सोमवार देर रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10 दिसंबर को दर्ज किए गए इस मौसम के सबसे ठंडे तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस से केवल एक डिग्री कम था, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम यानी शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कश्मीर घाटी के अलग- अलग स्थानों पर शीत लहर जारी रहने के आसार हैं। यहां 21 दिसंबर तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहने के आसार हैं और एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने का अनुमान है। कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में 21-22 दिसम्बर की रात को हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। पर्यटन स्थल पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा और रात के तापमान में और गिरावट देखी गई, मंगलवार को शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई और सोमवार को शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग का तापमान और नीचे खिसक गया तथा पिछली रात के शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग का तापमान मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 4.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सीमांत कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page