*कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी*

श्रीनगर । (सियासत दर्पण न्यूज़) जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर रात के तापमान में मामूली सुधार तो हुआ है लेकिन घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने बुधवार को बताया कि 26 दिसंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने के कारण शीत लहर जारी रहने के आसार हैं। राजधानी श्रीनगर में मंगलवार देर रात न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और पिछली रात के 5.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा, रात के तापमान में मामूली सुधार के बावजूद, पहलगाम का पर्यटन स्थल सबसे ठंडा स्थान बना रहा। यहां मंगलवार को तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। कश्मीर के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और बुधवार को तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम था, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में रात का तापमान काफी नीचे चला गया और पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम था। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि देखी गई और यह 5.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीमावर्ती कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले तापमान और गिरकर शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

  • Related Posts

    *जबलपुर क्रूज हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटी के सिर पर हाथ रखकर किया सांत्वना*

    भोपाल/जबलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एक तरफ बेटे-बेटियां आंसू नहीं रोक सके, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि बस…

    *लापता लोगों की तलाश जारी: सेना, NDRF और SDRF ने मिलाया प्रयास*

    जबलपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बरगी डैम में गुरुवार को हुए हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह सात बजे से सर्च आपरेशन फिर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page