*राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। राज्यसभा का 266वां सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था। सदन के इस सत्र में 19 बैठकें हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच श्री धनखड़ ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले कहा कि भारत के लोकतंत्र पर दुनिया भर की निगाहें लगी हुई हैं। यह उच्च सदन है और इसका विशेष उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदन में मात्र 40.03 प्रतिशत उत्पादकता रही और मात्र 43 घंटे 27 मिनट सदन की कार्यवाही चली। इसी सत्र में तेल क्षेत्र संशोधन विधेयक और बॉयलर्स विधेयक 2024 पारित किया और भारत-चीन संबंधों पर विदेशमंत्री एस जयशंकर ने वक्तव्य दिया। राज्यसभा के इस सत्र में आरंभ से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना रहा। हालांकि इस दौरान ‘भारतीय संविधान के 75 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा’ पर चर्चा हुई। इसी सत्र में संविधान अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने पर दोनों सदनों की एक विशेष बैठक भी संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में संपन्न हुई, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संबोधित किया। श्री धनखड़ ने कहा कि संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस सत्र का समापन करते हुए गंभीर चिंतन का समय है। ऐतिहासिक संविधान सदन में संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की पुष्टि करना था। उन्होंने कहा, “ यह कठिन वास्तविकता परेशान करने वाली है। सांसदों के रूप में, हम भारत के लोगों से कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं और यह सही भी है। ये लगातार व्यवधान हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों में जनता के विश्वास को लगातार कम कर रहे हैं।” सभापति ने कहा कि संसदीय विचार-विमर्श से पहले मीडिया के माध्यम से नोटिसों को प्रचारित करने और नियम 267 का सहारा लेने की बढ़ती प्रवृत्ति संस्थागत गरिमा को और कम करती है। हम एक महत्वपूर्ण चौराहे पर खड़े हैं, भारत के 1.4 अरब नागरिक हमसे बेहतर की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सार्थक बहस और विनाशकारी व्यवधान के बीच चयन करने का समय है। हमारी लोकतांत्रिक विरासत की मांग है कि हम राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठें और संसदीय विमर्श की पवित्रता को बहाल करें। सदन की कार्यवाही 11 बजे के पहले स्थगन के बाद 12 बजे फिर शुरू हुई और वंदे मातरम के गायन के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *माओवादी ‘डॉक्टर’ का सनसनीखेज खुलासा: 300 लड़ाकों की नसबंदी, खौफनाक सच सामने*

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    You cannot copy content of this page