*देवरिया में अमित शाह के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन*

देवरिया ।(सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के देवरिया में समाजवादी पार्टी(सपा) के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डा.भीम राव अंबेडकर के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह के बयान देने का आरोप लगाकर शनिवार को सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किये। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है और इसके विरोध में सड़क पर उतर कर आज सपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन कर गृहमंत्री के इस्तीफा की मांग की है।सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गृहमंत्री का यह बयान समाज के एक महान नेता और संविधान निर्माता का अपमान करने जैसा है। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अमित शाह देश की जनता से माफी मांगें। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि अमित शाह ने डा.अंबेडकर का अपमान किया, जो इस देश के संविधान के रचयिता थे। यह न केवल देश के दलितों और पिछड़ों का बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब हमारे आदर्श हैं, हमारे सम्मान और हमारी आत्मा हैं। जिन शब्दों का इस्तेमाल केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया है, वह निंदनीय है। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित अपना एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को दिया। इस प्रदर्शन में सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

  • Related Posts

    *जबलपुर क्रूज हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटी के सिर पर हाथ रखकर किया सांत्वना*

    भोपाल/जबलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एक तरफ बेटे-बेटियां आंसू नहीं रोक सके, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि बस…

    *लापता लोगों की तलाश जारी: सेना, NDRF और SDRF ने मिलाया प्रयास*

    जबलपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बरगी डैम में गुरुवार को हुए हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह सात बजे से सर्च आपरेशन फिर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page